महाराष्ट्र के लातूर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के धीरज विलासराव देशमुख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नोटा पर जीत दर्ज की।
चुनावों में मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प शामिल किए जाने के बाद संभवत: यह पहला मामला है, लेकिन वास्तविक और दिलचस्प तथ्य यही है कि लातूर ग्रामीण विधानसभा चुनाव में नोटा दूसरे स्थान पर रहा जबकि अन्य प्रमुख दल इससे पिछड़ गये।
चुनाव के विस्तृत परिणाम के मुताबिक श्री धीरज विलासराव को 1,35,006 वोट मिले जबकि नोटा के खाते में 27,500 मत पड़ा। शिवसेना उम्मीदवार सचिन उर्फ रवि रामराजे देशमुख को 13,524 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। वंचित बहुजन अगाड़ प्रत्याशी दोने मंचकराव बलिराम को 12,966 मत मिले और वह चौथे स्थान पर सिमट गये।


Download Android App
Download iOS App



