नागालैंड के राज्यपाल और नागा शांति मसले के वार्ताकार आर एन रवि ने गुरुवार को विभिन्न नागा उग्रवादी समूहों के साथ शुरु हुयी महत्वपूर्ण दौर की वार्ता अनिर्णायक रही।
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित वार्ता में एनएससीएन-आईएम ने महासचिव थुइन्गालेंग मुइवा के नेतृत्व में बातचीत की शुरुआत की। अलग झंडे और संविधान की मांगों के कारण बातचीत अर्निणायक रही।
श्री रवि और वरिष्ठ अधिकारी इस बातचीत में शामिल हुए लेकिन बातचीत अनिर्णायक रही और ऐसा माना जा रहा है कि अभी एक और दौर की बैठक शनिवार या सोमवार को हो सकती है।
उग्रवादी समूह द्वारा नागाओं के लिये एक अलग झंडा और संविधान की मांग एनएससीएन (आईएम) के साथ बातचीत में बड़ बाधा है। उनकी इस मांग को सरकार के वार्ताकारों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
श्री रवि ने पिछले सप्ताह कोहिमा में नागरिक समाज और चर्च के नेताओं के साथ एक परामर्श बैठक आयोजित की थी, उन्होंने एनएससीएन-आईएम पर अलग नागा ध्वज और संविधान के विवादास्पद मुद्दों को उठाने के रवैये को वार्ता में देरी के लिये जिम्मेदार ठहराया था।


Download Android App
Download iOS App



