सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यंग्यात्मक हमला करते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सामान्य श्रेणी के लोगों के लिये आरक्षण जैसे नये जुमले शुरू करेगी। पार्टी की संघर्ष यात्रा के समापन पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उनकी पार्टी की चुनावी जीत ने इस मिथक को ध्वस्त कर दिया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय हैं।
अशोक चव्हाण ने कहा, ”लोग मोदी सरकार से ऊब चुके हैं। वे धैर्य खो चुके हैं। अब सामान्य श्रेणी के लिये आरक्षण की तरह का ‘जुमला’ सीरीज नंबर 2 शुरू हो गया है। मुझे आश्चर्य होता है कि अगले 60 दिनों में कितनी घोषणाएं की जाएंगी, लेकिन वह काम नहीं करेगा क्योंकि अगली सरकार हमारी होगी। ये जुमले मीडिया के जरिये आएंगे और आपको तथ्यों को देखना है।”
नोटबंदी करना मोदी सरकार की सबसे बड़ी गलती थी : चव्हाण
बता दें कि संसद ने हाल में सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के लिये 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी।


Download Android App
Download iOS App




