Odisha Family Incident: ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां कड़ाके की ठंड और घनी अंधेरी रात में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चा जंगल में अकेला रहकर अपने मृत पिता और बेहोश मां के पास पूरी रात बैठा रहा। यह दर्दनाक मामला रविवार सुबह तब सामने आया, जब बच्चा जंगल से निकलकर पास की सड़क पर लोगों से मदद मांगता हुआ मिला।
Odisha Shocking News: क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता की पहचान दुष्यंत मझी और रिंकी मझी के रूप में हुई है, जो जियानंतपाली गांव के निवासी थे। घर लौटते समय घरेलू विवाद के चलते दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और लगभग एक किलोमीटर अंदर जंगल में जाकर यह कदम उठाया। इस दौरान दुष्यंत मझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकी मझी बेहोश हो गईं।
Odisha Tragedy: पुलिस में क्या बताया? (Odisha Family Incident)
पुलिस के अनुसार, बच्चा पूरी रात अपने माता-पिता के पास बैठा रहा और सुबह होने पर मदद की तलाश में सड़क की ओर गया, जहां उसने राहगीरों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद उसके दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, उसकी मां रिंकी मझी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि बच्चे ने भी विष का सेवन कर लिया था, लेकिन वह सुरक्षित बच गया। देवगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज चोपड़ार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App






