ओडिशा: नरगुंडी के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे

Summary :

NULL

देश में रेल हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब ओडिशा में एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। ये रेल हादसा सुबह 4 बजे के आसपास ओडिशा के नरगुंडी स्‍टेशन के पास हुआ। यहां मालगाड़ी के 16 डिब्‍बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे के कारण रूट पूरी तरह से बाधित हो गया है। हालांकि, घटना के कारण और क्या नुकसान हुआ है अभी कोई जानकारी नहीं है।

हादसा इतना भयंकर था कि मालगाड़ी के डिब्‍बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। इस रेल दुर्घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है। हादसे की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गई। बता दें कि इससे पहले 14 सितंबर को नई दिल्ली स्टेशन के पास जम्मू-राजधानी एक्सप्रेस का आखिरी कोच पटरी से उतर गया था, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही यूपी में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया था। इलाहाबाद में मंगलवार दोपहर एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें एक ही समय पर आ गई थी। दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस एक साथ एक ही ट्रैक पर थी। हालांकि कोई बड़ा दुर्घटना नहीं हो पाई थी।

पिछले कई दिनों में रेलवे हादसों की बात सामने आ चुकी है। इस साल 7 सितंबर को शाक्तिपुंज एक्‍सप्रेस, 29 अगस्‍त को दुरंतो एक्‍सप्रेस, 19 अगस्‍त को कलिंग उत्‍कल एक्‍सप्रेस और 23 अगस्‍त को कैफियात एक्‍सप्रेस हादसे का शिकार हुई।

Desk Team