प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए समन के मुद्दे पर ओडिशा विधानसभा में शनिवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।
शून्यकाल के दौरान, सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उप नेता बी. सी. सेठी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी का उल्लेख किया।
इसके बाद जैसे ही उन्होंने गांधी को भेजी गए ईडी के नोटिस का मामला उठाया, कांग्रेस के विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति ने भाजपा पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप के बाद कांग्रेस के सदस्य सदन के वेल में आ गए और नारेबाजी की।
सदन में हंगामा होते देख विधानसभा अध्यक्ष बी. के. अरुखा ने दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की और उसके बाद चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


Download Android App
Download iOS App



