नैनीताल : जिला विकास प्राधिकरणों के माध्यम से भवनों के मानचित्र को स्वीकृत करना एक तकनीकी कार्य है, जिसके लिए प्रशिक्षित एवं दक्ष कर्मचारियों एवं अभियंताओं की निहायत जरूरत है। प्राधिकरणों में स्टाफ की काफी कमी है बावजूद इसके अन्य विभागों के अभियंताओं की सेवाएं जनहित में प्राधिकरण में ली जा रही हैं।
अन्य विभागों के अभियंताओं एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं आयुक्त कुमांऊ मण्डल ने दो दिवसीय मण्डल स्तर का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम एलडीए सभागार में आयोजित कराया है।
सोमवार को एलडीए सभागार में प्रारंभ हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन श्री रौतेला द्वारा किया गया। श्री रौतेला ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण जीवन का एक अमूल्य हिस्सा है, प्रशिक्षण एवं अभ्यास से ही हम बेहतर परिणाम दे सकते है।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



