गोवा कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश में गोमांस (बीफ) की बिक्री को लेकर अपनी ‘एक राष्ट्र, एक नीति’ के नियम का पालन करने के लिए कहा। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के मामले को तभी उठाती है जब उसे इसमें कोई राजनीतिक फायदा नजर आता है।
चोडनकर ने सवालिया लहजे में कहा, “भाजपा सारी चीजों के लिए कहती है, ‘एक राष्ट्र, एक शासन’ या ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव।’ गोमांस पर एक नीति क्यों नहीं? उन्हें पूर्वोत्तर या केरल में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बात करने दें। वे इसे जगह देखकर क्यों कर रहे हैं। क्या यह कुछ समुदायों को निशाना बनाने के लिए है?”
एनआरसी पर बोली स्मृति ईरानी – कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री और कर्नाटक के भाजपा सांसद प्रल्हाद जोशी ने गोवा में कहा था कि पार्टी कर्नाटक के लोगों की ‘भावनाओं’ और ‘संवेदनाओं’ के आधार पर गोमांस की बिक्री और इसे रखने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करेगी। जोशी के इस बयान के एक दिन बाद चोडनकर की यह टिप्पणी सामने आई है।
चोडनकर ने कहा कि वे (भाजपा) वहीं पर गोमांस का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां समुदायों का ध्रुवीकरण कर उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सकता है। जहां उन्हें लाभ नहीं होगा वे इसे गोवा, केरल और पूर्वोत्तर की तरह ही छोड़ देंगे। वे बस देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



