मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र में आज एक वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बस के इंतजार में सड़क पर खड़ एक किशोर की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर बावरी तिगैला के पास हुए इस हादसे में ट्रक में दबने से सत्येंद, अहिरवार (13) की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत दो घायल
Summary :
जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



