देश में कोरोना वायरस का प्रकोप रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। कोविड-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, आंध्र प्रदेश के करनूल जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बुलेटिन में कहा कि राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 304 तक पहुंच गई है और संक्रमण के सक्रिय मामले 294 है।
राज्य नोडल अधिकारी अजरा श्रीकांत ने बताया कि पीड़ित ने हाल में किसी भी जगह की यात्रा भी नहीं की थी। उन्हें एक अप्रैल को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित थे। तीन अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कुल छह स्वस्थ हुए मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। संक्रमण का ताजा मामला गुंटूर जिले से आया है और इसके साथ ही यहां संक्रमण के 33 मामले सामने आ चुके हैं। हालिया मामला भी तबलीगी जमात से जुड़ा है। राज्य में सबसे ज्यादा 74 मामले करनूल जिले से है और उसके बाद 42 मामले एसपीएस नेल्लोर से हैं। राज्य के दो तटीय जिले श्रीकाकुलम और विजयानगरम से कोई मामला सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



