महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि मूसलाधार बारिश होने और उससे रेल तथा सड़क परिवहन प्रभावित होने के कारण मुंबई में सिर्फ आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

राज्य सरकार के अधिकारिक प्रवक्ता बृजेश सिंह ने कहा, “भारी बारिश के कारण सड़कों और रेल की पटरियों पर पानी भर गया है। एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर आपात सेवाओं को चालू रखने का फैसला लिया गया है। हमने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में वे घरों से बाहर ना निकलें।” सोमवार सुबह से मुंबई के कई हिस्सों में करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई है।


Download Android App
Download iOS App



