कोटद्धार : जिले के कोटद्वार में आयोजित भाजपा की जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जनता ने भाजपा की झोली भर दी थी। भाजपा ने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। दुनिया में भारत के अंदर सबसे तेजी गति से विकास हो रहा है। 2014 में भारत मे केवल दो मोबाइल की फैक्ट्री थे, लेकिन अब 100 से अधिक फैक्ट्रियां है। देश की अर्थव्यवस्था सुधर रही है।
उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी दल और पाकिस्तान के सुर एक समान हैं। जिसे देश के लिये खतरनाक बताया। सरकार में रहते हुए विपक्षी आतंकवाद एवं आतंकवादपरस्त पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं ला सके। उन्होंने कहा मोदी सरकार के आदेश पर हमारी सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को उसी घर में घुसकर मारा है ।
भाजपा भारत का सम्मान नहीं झुकने देगी। उन्होंने कहा कि 2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री को चोर बता रही है, इसका जवाब उन्हें जनता देगी। हमारी सरकार में एक करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया।
इससे पूर्व चमोली में आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र में एक मंत्री के भी दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश को लेकर नसीहत दी, कहा पहली गोली हमारी तरफ से नहीं चलेगी, लेकिन गलती की तो जबाब में गोलियों का हिसाब नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



