विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का बड़ा दाव फेंका। सत्तादारी पार्टी ने राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक कमेटी का गठन का ऐलान किया। बीजेपी के इस फैसले का एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध करते हुए कहा कि ये देश की खूबसूरती का ध्रुवीकरण है।
अहमदाबाद में मौजूद ओवैसी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं इसके पक्ष में नहीं हूं, यह देश की खूबसूरती का ध्रुवीकरण है। गुजरात में सरकार से बिना अनुमति लिए कोई धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता क्यों? अगर कोई धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो आपसे क्यों पूछे?
…राहुल के बयान से हैरान नहीं
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने दावा किया है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशियों को छोड़कर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों ने ही हमें यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के ‘जय श्रीराम’ नारे को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, उन्हें ‘जय श्रीराम’ नारे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से हैरान नहीं हुई, क्योंकि जब बाबरी मस्जिद को जबरन खोला गया और मूर्तियों को अंदर रखा गया और जब इसे तोड़ा गया, तो कांग्रेस ही सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ऐसे बयान देना स्वाभाविक है।
MCD ELECTION : सिसोदिया ने भाजपा पर कसा तंज़, कहा- BJP ने 15 साल में दिल्ली को कचरे का ढेर बनाया
ओवैसी ने आगे कहा, हम विधानसभा की 13 सीटों के लिए लड़ रहे हैं और हमारा ध्यान उन सीटों को जीतने पर है और इस बात की चिंता नहीं है कि अन्य क्षेत्रों में क्या हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी इसलिए हम उन सीटों को जीतने की उम्मीद करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



