अपनी पहली कहानी ‘रमज़ान में मौत’ से शोहरत हासिल कर लेने वाले कहानीकार पद्मश्री मंजूर एहतेशाम का यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की रात करीब 12 बजे के आसपास उन्होंने भोपाल के पारूल अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गये थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।यह अजीब संयोग है कि ढेरों कहानियां रचने वाले मंजूर एहतेशाम की पहली कहानी का नाम ‘रमजान में मौत’ था और वह इसी पाक महीने में इस दुनिया से विदा हो गए।
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अपनी पहली कहानी ‘रमज़ान की मौत’ लिखने वाले पद्मश्री कथाकार मंजूर एहतेशाम के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशसकों को इस दुःख को सहने का संबल प्रदान करे। ’’


Download Android App
Download iOS App



