तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने चुनावी वादों को लेकर द्रमुक को मंगलवार को निशाने पर लिया और कहा कि किसी भी दल को वही वादे करने चाहिए जिन्हें लागू किया जा सकता हो। पलानीस्वामी ने इस जिले के अरानथांगी में एक चुनावी सभा में 2006 में तत्कालीन द्रमुक प्रमुख (अब दिवंगत) एम करूणानिधि द्वारा भूमिहीनों को दो एकड़ जमीन देने के किये गये वादे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘क्या उन्होंने दिया? नहीं।
वर्तमान द्रमुक प्रमुख स्टालिन लोगों को बेवकूफ बनाकर एवं उन्हें भ्रमित करके उनका वोट पाने के लिए बेताब हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्टालिन की इच्छा पूरी नहीं होगी यानी लोग उनके पक्ष में मतदान नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में 500 वादे करने पर द्रमुक पर निशाना साधते हुए अन्नाद्रमुक के संयुक्त संयोजक ने कहा, ‘‘ यदि लागू करने योग्य वादे किये जाते हैं तो फिर ठीक है। लेकिन लागू नहीं करने योग्य वादे किये जाते हैं तो उन्हें कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।’’ गौरतलब है कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होेने हैं।


Download Android App
Download iOS App



