मुंबई में सात मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा

Summary :

दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में स्थित एक सात मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में स्थित एक सात मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नही 
अधिकारी ने बताया कि इमारत से कम से कम 60 से 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजे घनी आबादी वाले इलाके कलबादेवी के बादामवाड़ी में हुई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘म्हाडा की एक इमारत का हिस्सा दोपहर के समय ढह गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
 मौके पर दमकल वाहन मौजूद व मलबा हटाने का कार्य जारी 
अधिकारी ने बताया कि पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है और मलबा हटाने का काम जारी है।इलाके के पूर्व पार्षद जनक सांघवी ने कहा कि घटना के समय इमारत – जनक भवन- का मरम्मत कार्य जारी था। उन्होंने कहा कि इमारत का प्लास्टर गिरना शुरू हो गया था, ऐसे में इमारत का हिस्सा ढहने से पहले ही निवासियों को बाहर निकाल लिया गया था।
 

Desk Team