पटनायक ने भाजपा से पूछा- ओडिशा में आपका मुख्यमंत्री प्रत्याशी कौन है

Summary :

दासपल्ला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, ओडिशा के लोग जानना चाहते हैं कि BJP का मुख्यमंत्री प्रत्याशी कौन है, वह कहां से चुनाव लड़ रहे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को भाजपा को यह बताने की चुनौती दी कि राज्य में उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है। कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के तहत दासपल्ला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, ”ओडिशा के लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री प्रत्याशी कौन है, वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं।”

bjp

इस सीट पर 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। भाजपा पर ओडिशा में अपने नेता के नाम की घोषणा करने को लेकर डर का आरोप लगाते हुए उन्होंने भगवा पार्टी के ‘डबल इंजन’ नारे की भी आलोचना की।

पटनायक ने बीजद का घोषणा पत्र किया जारी, सभी दावे पूरे होने का दावा

Desk Team