मध्य प्रदेश में बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी समय से सुर्खियों में बने हुए है।अब उन्हें एक बार फिर चमत्कार दिखाने की चुनौती दी गई है।बता दें ये चैंलेंज सेलिब्रिटी आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने किया है कि यदि उनके लिखे पर्चे को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने पर्चे में लिखकर बता दें तो उन्हें 1 करोड़ रुपये की दक्षिणा देंगे।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सही जवाब नहीं दे पाए तो वे उन्हें (प्रकाश टाटा को) सिर्फ 11 लाख रुपये देने होंगे। बता दें कि पेशे से आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा बॉलीवुड के कई सितारों से लेकर खिलाड़ियों तक को अपनी आयुर्वेदिक दवाओं से ठीक करने का दावा करते हैं।उनसे इलाज कराने वालों में श्रीलंका क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या भी शामिल हैं।

दरअसल, ये कोई पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री को चमत्कार दिखाने की चुनौती मिली हो। जनवरी माह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र कथा’ करने गए थे।इसी दौरान नागपुर में अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उन्हें खुला चैलेंज दिया था कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां या चमत्कार करके दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा कर देंगे तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।इसके बाद यह भी आरोप लगा था कि इस चुनौती के बाद धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में अपनी कथा 2 दिन पहले ही समाप्त कर वापस लौट गए।


Download Android App
Download iOS App



