देहरादून : आमजन की शिकायतों को त्वरित निवारण करने के लिए गठित उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण (यूकेएसएपीएस) की प्रथम साधारण आमसभा की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों से अभिकरण की भूमिका पर चर्चा की। बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण (यूकेएसएपीएस) के लोगो का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण से सेवा का अधिकार को और मजबूती मिलेगी।
इससे गुड गवर्नेस, कार्यो में पारदर्शिता, ई-गर्वनेंस को सुदृढ़ करने, आमजन को नियत समय पर सेवाऐं प्रदान करने, अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सर्वोपरि है। अभिकरण की स्थापना का मूल उद्देश्य राज्य में सरकारी सेवाओं को सरल व पीपुल फ्रैन्डिली तरीके से जन सामान्य तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिकरण के कार्यो को आईटी विभाग के सहयोग से अधिकाधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ अधिकारियों, कार्मिकों को हर महीने सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण का गठन सोसाईटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत किया जाएगा।
संस्था को मुख्यालय देहरादून में होगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण की कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आईटी आर के सुधांशु, सचिव वित्त के प्रतिनिधि अपर सचिव वित्त भूपेश तिवारी उपस्थित थे।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



