लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर बगैर नाम लिए हमला करते हुए कहा कि जनता असलियत जानती है कि, संत कौन है और शैतान कौन। बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर मोटर साइकिल पर सवार होकर प्रचार कर रही हैं।
मतदाताओं से सीधे संवाद करने के लिए उन्होंने बुधवार से मोटर साइकिल का सहारा लिया हुआ है। गुरुवार को भी वे मोटर साइकिल से प्रचार के लिए निकलीं। संवाददाताओं के सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘भोपाल की जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी की चाहत है कि, मैं उनके बीच आऊं।’ जब उनसे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह द्वारा भगवा एजेंडे पर काम करने के आरोप पर सवाल किया गया तो प्रज्ञा का जवाब था, ‘नकलची लोग हैं, जनता असलियत जानती है, संत कौन है और शैतान कौन।’
ठाणे में अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 15 अस्पताल सील
ज्ञात हो कि, कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में बुधवार को साधु-संतो की टोली ने रोड शो किया था, उसके बाद से गांव-गांव में साधुओं की टोलियां सक्रिय हैं। दूसरी ओर बीजेपी की ओर से भी साधु संत सक्रिय हैं। कुल मिलाकर दोनों ओर से साधु-संत प्रचार में लगे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



