पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि यदि केंद, में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी तो पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में 10 प्रतिशत की कटौती होनी तय है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘यदि भाजपा आई तो 31 मई 2019 के बाद एक साजिश के तहत पिछड़ के आरक्षण में 10 प्रतिशत की कटौती कर देगी, जिसमें सबसे पहले कुशवाहा, कोयरी, दांगी, कुर्मी, पटेल और अहीर का आरक्षण होगा। उसके बाद बारी-बारी अतिपिछड़ और अनुसूचित वर्गों का आरक्षण भी समाप्त कर दिया जाएगा तथा रातों-रात ये स्वयं (सवर्ण) का आरक्षण बढ़ा लेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि यादव ने जी।
आज के अख़बार की रिपोर्ट है नक़ली पिछड़े PM पिछड़ों-दलितों,अतिपिछड़ों का आरक्षण ख़त्म कर रहे है। ये जातिवादी भाजपाई अब बारी-बारी पिछड़ो,अतिपिछड़ों और दलितों का आरक्षण समाप्त करेंगे।
हमारी माँग है कि जातीय अनुपात में आरक्षण बढ़ाया जाए।
जिसकी जितनी संख्या भारी
उसकी उतनी भागीदारी pic.twitter.com/E5CTULspKZ— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 9, 2019
रोहिणी समित को लेकर एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के आधार पर यह दावा किया है। हालांकि इस समिति के गठन का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उप वर्गीकरण की व्यवहार्यता का अध्ययन करना है ताकि उसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ओबीसी में आरक्षण के लाभों के समान वितरण के तरीकों पर विचार कर सके। यादव ने कहा कि नकली पिछड़े प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पिछड़े-दलितों, अतिपिछड़े का आरक्षण खत्म कर रहे हैं। ये जातिवादी भाजपाई अब बारी-बारी पिछड़े, अतिपिछड़े और दलितों का आरक्षण समाप्त करेंगे। उनकी मांग है कि जातीय अनुपात में आरक्षण बढ़या जाए। जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी।
आज के अख़बार की बड़ी ख़बर।
अगर BJP आई तो 31 मई के बाद साज़िशन 10% पिछड़ा आरक्षण समाप्त कर देगी जिसमें सबसे पहले कुशवाहा, कोयरी,दाँगी,कुर्मी,पटेल और अहीर का आरक्षण होगा।उसके बाद बारी-बारी अतिपिछड़ा और अनुसूचित वर्गों का आरक्षण ख़त्म करेंगे और रातों-रात ये स्वयं का बढ़ा लेंगे pic.twitter.com/6iVWQvmuQD
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 9, 2019
राजद नेता ने इससे पूर्व एक अन्य ट्वीट में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुये कहा, ‘‘नीतीश चाचा ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। चार साल में चार सरकार की कलाबाजी, कुर्सीबाजी और पलटीबाजी से बिहार को अस्थिर करने वाले व्यक्ति से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनका कोई ठिकाना है। कब, कहां, कैसे, किसलिए और क्यों पलटी मार जाये। वैसे भाजपा से भागने के बहाने ढूंढे जा चुके है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘चारा घोटाले के असल गुनाहगार मिश्रा जी (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र), जिनके कार्यकाल(1977) में यह घोटाला हुआ जिसे मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) ने उजागर किया वह (श्री मिश्र) जमानत पर है। उनके कार्यक्रमों में नीतीश-मोदी (उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी) जा रहे है। पूरा कुनबा भाजपा में है।’’ उन्होंने कहा कि आतंक की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर जमानत पर ही नहीं हैं बल्कि चुनाव भी लड़ रही हैं। लेकिन, उनके लालू जी जेल में है।


Download Android App
Download iOS App



