भारत बंद : ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Summary :

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के आह्वान के तहत मध्य प्रदेश् के अनेक हिस्सों में विरोध प्रदर्शन की कोशिश हुई।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के आह्वान के तहत मध्य प्रदेश् के अनेक हिस्सों में विरोध प्रदर्शन की कोशिश हुई। उसी क्रम में ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन कर घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। 
ग्वालियर में किसान संगठनों के साथ कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया था। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान नेता सड़कों पर उतरे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में रैली निकाली। वैसे ग्वालियर के बाजार मंगलवार को बंद रहते है, इसलिए अधिकांश बाजार बंद रहे। 
आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता व किसान प्रदर्शनकारियों ने रेसकोर्स रोड स्थिति केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास का घेराव करने पहुंचे। वहां तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकािरयों को खदेड़ा और 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी तरह डबरा में किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और पुतले का दहन किया। 

Ind vs Aus 3rd T20i : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Desk Team