राज्य में बदलाव का मन बना चुके लोग : दीपिका

Summary :

कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि कांग्रेस चार धाम, चार काम लेकर चुनाव मैदान में उतरी है

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) : कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि कांग्रेस चार धाम, चार काम लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान आ चुकी जनता को निजात दिलाने का काम कांग्रेस करेगी। यह बात उन्होंने मंगलवार को शहर में पहले चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। दीपिका ने कहा कि लोग राज्य में बदलाव का मन बना चुके हैं।
नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है। हरिद्वार में लगातार नशा बढ़ता जा रहा है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो कांग्रेस की सरकार बनने पर नशे को जड़ से समाप्त करने का काम किया जायेगा। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सोच और विचारधारा की लड़ाई है। विधानसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। आज जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। श्रमिक नेता अशोक टंडन ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। कांग्रेस राज में ही जनता का हित है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से जुट गया है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि आज जनता बढ़ती महंगाई के साथ ही शहर में बढ़ते नशे से परेशान है। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हम सब एक थे। अब भी सभी को एक गुलदस्ते में पिरोना पड़ेगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार से आज जनता पूरी तरह त्रस्त आ चुकी है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला महानगर महिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, अनिल भास्कर, मंजू द्विवेदी, अमन गर्ग, संजय चोपड़ा, नईम कुरैशी, तिरपाल शर्मा, उपेंद्र कुमार, मनोज सैनी, मनोज महंत, रमन वशिष्ठ, यागिक वर्मा, तीरथ पाल रवि, मनोज जाटव, छम्मन पीरजी, शुभम जोशी, दीपक, रचना शर्मा,सरिता शर्मा,सुभद्रा आर्य,प्रदीप जगता, केश खुराना, गौरव, सुरेश राजपूत, प्रदीप आहूजा, मनोज, राजीव भार्गव, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गौरव भाटिया, रवि बाबू शर्मा, मुकेश त्यागी, अरविंद शर्मा, चौधरी बलजीत सिंह,जगत सिंह रावत, सुभाष घई, सोम त्यागी, मुरली मनोहर, धर्मपाल ठेकेदार आदि शामिल थे। चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करती हुई दीपिका।

Desk Team