मध्य प्रदेश में सुखोई-30एमकेआई और मिराज-2000 विमान दुर्घटना के एक दिन बाद हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर यहां पहुंचा।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के दो अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें विंग कमांडर सारथी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।सारथी के पार्थिव शरीर को वायुसेना के एक विशेष विमान से लाया गया और बाद में उसे गणेशपुर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।
असामयिक निधन से परिजन व रिश्तेदार दुखी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (टीएसी-डीई) के प्रशिक्षक विंग कमांडर सारथी के आवास पर लोग शोकाकुल नजर आए।उनके असामयिक निधन से परिजन व रिश्तेदार दुखी हैं। पैंतीस-वर्षीय पायलट के परिवार में उनकी पत्नी, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है।आईएएफ अधिकारी सारथी के पिता रेवानसिद्दप्पा सारथी एक सेवानिवृत्त मानद कप्तान हैं और जबकि उनके भाई प्रवीण सारथी सेवारत ग्रुप कैप्टन हैं।


Download Android App
Download iOS App



