अमरावती : आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) ने 350 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना टाल दी है।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के निर्देशों पर अमल करते हुए एपीएसआरटीसी ने इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने के लिए सितंबर में जारी की गयी निविदा रद्द कर दी है।
शुरुआत में रेड्डी ने ऐसी एक हजार बसें एक ही बार में शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में कुछ कारणों से उनकी संख्या घटाकर 350 कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



