तमिलनाडु में शुक्रवार को छह और लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 35 हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी से शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए घोषित लॉकडाउन (बंद) को सख्ती से लागू करवाएं । उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धतता सुनिश्चित करे।
राज्य सरकार ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत में मोदी ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश को सख्ती से लागू किया जाए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से उठाए गए एहतियाती कदमों के बारे में जानकारी मांगी।मुख्यमंत्री ने मोदी को राज्य सरकार की तरफ से इस घातक बीमारी को रोकने की दिशा में लगातार उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।
कोरोना वायरस : महाराष्ट्र में 11000 कैदियों की होगी रिहाई, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, “लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराया जाए और लोगों को सामाजिक दूरी बनाना सुनिश्चित करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलबधतता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि इन सभी पहलुओं को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है।” राज्य सरकार ने शुरुआत में 31 मार्च तक बंद की घोषणा की थी लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित देशव्यापी बंद के मद्देनजर अब इसे 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



