Gujarat: गुजरात में पीएम मोदी की हुंकार – खड़गे को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मेरी तुलना रावण से करने के लिए सिखाया गया।

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर 89 सीटों के लिए वोट डाले जा रहा है। राज्य में दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा। इसी बीच नरेंद्र मोदी  अहमदाबाद में जमकर जनता को संबोधित कर रहे है और चुनाव को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे है। मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे को मेरी तुलना रावण से करने के लिए सिखाया गया। गौर कलयुग चल रहा है। 
नरेंद्र मोदी ने खड़गे को लेकर कही यह बात 
प्रधानमंत्री मोदी मध्य गुजरात के पंचमहल जिले के कलोल तालुका में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, यहां दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा। दो दिन पहले अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, चाहे निकाय चुनाव हों या पंचायत, विधानसभा या लोकसभा चुनाव, नरेंद्र मोदी मतदाताओं से उनके चेहरे को देखकर उनकी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील करते हैं..क्या उसके पास रावण की तरह 100 चेहरे हैं?
PM Modi mentions Kharge Ravan comment says Congress never believed in Ram -  खड़गे के 'रावण' वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब, कहा-कांग्रेस राम को नहीं  मानती
खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा, खड़गे को मेरी तुलना रावण से करने के लिए सिखाया गया था, कांग्रेस भगवान राम में विश्वास नहीं करती है..वह राम सेतु के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते हैं। यह भगवान राम को मानने वालों का राज्य है, जहां इस तरह के आरोप को प्रदेश की जनता कदापि स्वीकार नहीं करेगी। पंचमहल जिले में औद्योगीकरण के बारे में बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, जैसा कि देश की वित्तीय राजधानी मुंबई है, पंचमहल की वित्तीय और आर्थिक राजधानी हलोल और कलोल है। इन औद्योगिक क्षेत्रों से, 9,000 करोड़ रुपये के औद्योगिक उत्पादों का निर्यात किया जाता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, गुजरात के लोग जानते हैं कि कौन सी पार्टी वादे पूरा करती है, इसीलिए उन्होंने पिछले 20 सालों से बीजेपी को तरजीह दी है।

Desk Team