बसंत पंचमी पर PM मोदी की बड़ी सौगात, केरल में 3 Amrit Bharat सहित चार ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें किस रूट पर चलेगी

Summary :

PM Modi Launches Amrit Bharat Trains: प्रधानमंत्री मोदी ने बसंत पंचमी के मौके पर केरल को विकास की बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल और दक्षिण भारत के कई बड़े राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जानकारी के मुताबिक, इसमें तीन अमृत भारत और एक लोकल पैसेंजर ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों से यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा। PM Modi Kerala Development Projects: इन रुट्स पर चलेगी ट्रेन प्रधानमंत्री…

PM Modi Launches Amrit Bharat Trains: प्रधानमंत्री मोदी ने बसंत पंचमी के मौके पर केरल को विकास की बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल और दक्षिण भारत के कई बड़े राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जानकारी के मुताबिक, इसमें तीन अमृत भारत और एक लोकल पैसेंजर ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों से यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा।

PM Modi Kerala Development Projects: इन रुट्स पर चलेगी ट्रेन

PM Modi Launches Amrit Bharat Trains
PM Modi Kerala Development Projects (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ये नई ट्रेनें दक्षिण भारत के बड़े शहरों को आपस में जोड़ेंगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी।

  • तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–तांबरम (चेन्नई) अमृत भारत: यह ट्रेन केरल की राजधानी को चेन्नई से जोड़ेगी, जिससे यात्रियों को तेज और किफायती सफर का विकल्प मिलेगा।
  • तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–चारलापल्ली (हैदराबाद) अमृत भारत: कोल्लम और एर्नाकुलम से होकर चलने वाली यह ट्रेन आईटी हब हैदराबाद तक सफर को आसान बनाएगी।
  • नागरकोइल–मंगलुरु जंक्शन अमृत भारत: केरल के तटीय इलाकों को कर्नाटक के मंगलुरु से जोड़ने वाली यह ट्रेन व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी।
  • त्रिशूर–गुरुवायुर पैसेंजर: खास तौर पर तीर्थयात्रियों के लिए शुरू की गई यह ट्रेन गुरुवायुर मंदिर जाने वालों के लिए बड़ी राहत होगी।

PM Modi kerala Visit: केरल के विकास को रफ़्तार देने वाली परियोजनाएं

PM Modi Launches Amrit Bharat Trains
PM Modi kerala Visit (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन नई ट्रेनों से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापर, शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। रेल की बेहतर कनेक्टिविटी से राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने साफ़ शब्दों में कहा कि ये सभी परियोजनाएं केरल के विकास को रफ़्तार देने वाली हैं।

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च

PM Modi Launches Amrit Bharat Trains
PM SVANidhi credit card (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज केरल से पूरे देश के लिए गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत हो रही है। पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है, जिससे देशभर के रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को सीधा लाभ मिलेगा।”

यह भी पढ़ें: केरल में भाजपा का चुनावी शंखनाद: एनडीए नेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- उज्जवल भविष्य देने के लिए हम प्रतिबद्ध

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।