असम में पीएम मोदी की हुंकार, 17 अप्रैल को करेंगे मेगा रैली

Summary :

PM Modi In Assam: असम के मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए असम दौरे पर आएंगे। राज्य मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां वह नलबाड़ी जिले के बोरकुरा में बिदांचल मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। Highlights: पीएम मोदी असम में 17 अप्रैल को करेंगे चुनाव प्रचार बारपेटा सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा नलबाड़ी जिले के बोरकुरा में बिदांचल मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे बारपेटा सीट हमेशा से…

PM Modi in Assam

PM Modi In Assam: असम के मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए असम दौरे पर आएंगे। राज्य मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां वह नलबाड़ी जिले के बोरकुरा में बिदांचल मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

Highlights:

  • पीएम मोदी असम में 17 अप्रैल को करेंगे चुनाव प्रचार
  • बारपेटा सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा
  • नलबाड़ी जिले के बोरकुरा में बिदांचल मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे

बारपेटा सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला असम दौरा है। बारपेटा सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 में इस सीट से अब्दुल खालिक ने जीत का परचम लहराया था। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने इस सीट से अब्दुल खालिक को टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने इस सीट से इस बार दीप बायन एफ को मैदान में उतारा है।

बारपेटा से कांग्रेस सांसद खलीक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद बारपेटा से कांग्रेस सांसद खलीक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सोनिया गांधी और मल्लिार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 8 अप्रैल से असम में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई अमित शाह की रैली में शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है, जिसकी तैयारी में पार्टी अभी से ही जुट चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिश्वनाथ जिले का गोहपुर शहर में बैठक करेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News