Viral Stunt Video : आज के समय में हर कोई अपना बहुत सारा समय सोशल मीडिया पर बिताता हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल अपने एंटरटेनमेंट के लिए करते हैं तो बहुत से लोग फेमस होने के लिए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए देखे जाते हैं। आज की दुनिया में जो भी लोग मशहूर होना चाहते हैं वो अपना कंटेंट क्रिएट करके उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर देते हैं।
अब जनता को जो कंटेंट पसंद आता है उस पर वो प्यार दिखाना जानते है और जो कंटेंट उनको पसंद नहीं आता हैं उस पर वो बनाने वाला का मजाक भी उड़ाते है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जिसने स्टंट करते हुए अपना एक वीडियो (Viral Stunt Video) बनाया और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने महिला के मजे लेना शुरू कर दिया।
यहां देखिए वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Stunt Video) में एक महिला दिखाई दे रही है जिसने अपने सिर के ऊपर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ है। वीडियो (Viral Stunt Video) को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि महिला ने अपने सिर के ऊपर ग्लास जैसा कोई ऑब्जेक्ट रखा हुआ है और फिर उसके ऊपर सिलेंडर को उठाया हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद वह महिला घर में रखे हुए दूसरे सिलेंडर पर खड़े होकर भी दिखाती है।
Kya Mila ye Kar Ke 🤔🤡 pic.twitter.com/NK72ePj7wY
— Siya (@Siya17082000) April 4, 2024
Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @Siya17082000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है
जब वह महिला अच्छे से सिलेंडर पर बैलेंस बना लेती है तो वह सिर पर रखे हुए सिलेंडर से अपना हाथ भी हटा लेती है। महिला वीडियो में खतरनाक स्टंट (Viral Stunt Video) करते हुए नजर आती हैं। इस स्टंट को खतरनाक इसीलिए कहा गया हैं क्योंकि महिला की ज़रा सी नज़र हटी और दुर्घटना घटी। बैलेंस बिगड़ते ही महिला को गंभीर चोटे (Viral Stunt Video) भी आ सकती हैं।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
बता दें कि इस वायरल वीडियो (Viral Stunt Video) को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Siya17082000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में पूछा- क्या मिला यह करके? वीडियो (Viral Stunt Video) देखने के बाद तमाम लोग कमेंट सेक्शन में मजे लेते हुए भी दिखाई दिए। एक यूजर ने कैप्शन में लिखे सवाल का जवाब देते हुए लिखा- मैं नहीं बताऊंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बैलेंस चेक कर रही थी। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ व्यू और कुछ कमेंट्स मिले।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।