Sanju Samson को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Summary :

हरभजन सिंह का कहना है की Rohit Sharma के बाद Sanju Samson को भारत का अगला टी20 कप्तान बनाना चाहिए ,राजस्थान में इस सीजन संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी सराहनीय है साथ ही संजू सैमसन बतौर बल्लेबाज़ 8 मैचों में 62.80 के एवरेज से 300 से भी ज्यादा रन बना चुके है। इस वक़्त संजू सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने काले बल्लेबाज़ों की रेस में चौथे स्थान पर मौजूद है। HIGHLIGHTS हरभजन सिंह ने कहा रोहित के बाद Sanju Samson संभाल सकते है टीम की कमान Sanju Samson फिलहाल शानदार फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर 1 पर हरभजन…

हरभजन सिंह का कहना है की Rohit Sharma के बाद Sanju Samson को भारत का अगला टी20 कप्तान बनाना चाहिए ,राजस्थान में इस सीजन संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी सराहनीय है साथ ही संजू सैमसन बतौर बल्लेबाज़ 8 मैचों में 62.80 के एवरेज से 300 से भी ज्यादा रन बना चुके है। इस वक़्त संजू सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने काले बल्लेबाज़ों की रेस में चौथे स्थान पर मौजूद है।

HIGHLIGHTS

  • हरभजन सिंह ने कहा रोहित के बाद Sanju Samson संभाल सकते है टीम की कमान
  • Sanju Samson फिलहाल शानदार फॉर्म में
  • राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर 1 पर

हरभजन सिंह का संजू सैमसन को लेकर X पर पोस्ट

हरभजन सिंह का मानना हैं कि संजू सैमसन को टी20 वर्ल्डकप में शामिल होना चाहिए साथ ही हरभजन सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा की यशस्वी जायसवाल की पारी ने यह फिर से साबित कर दिया की उनका फॉर्म टेम्पररी है पर क्लास परमानेंट। टी20 वर्ल्डकप के लिए बतौर विकेटकीपर बैट्समैन कोई और बहस नहीं होनी चाहिए, वर्ल्डकप में बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम में शामिल करना चाहिए। साथ ही संजू सैमसन को टी20 वर्ल्डकप के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए।

कौन से खिलाड़ी दे सकते है सैमसन को टक्कर

इस आईपीएल सीजन संजू सैमसन ने एक अच्छे खिलाडी होने के साथ साथ कप्तानी का भी अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शको को भी काफी प्रभावित किया
और 9 मैचों में से 8 मैचों की जीत अपने नाम की। यही नहीं संजू सेमसन को टक्कर देने के लिए और भी कई खिलाडी कतार में है जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या जैसे नाम शामिल है पर जैसा की हरभजन सिंह ने बोला बतौर विकेटकीपर बैट्समैन संजू सैमसन टी20 वर्ल्डकप की टीम में बिलकुल फिट बैठते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.