Re-Polling In Manipur: चुनाव आयोग (ईसी) ने बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। यहां शुक्रवार को मतदान हुआ था।
Highlights:
- मणिपुर में 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान
- मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा
- 26 अप्रैल को मतदान के दौरान धांधली, बूथ कैप्चरिंग, ईवीएम नष्ट करने की खबरें भी सामने आयी थीं
मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा
कांग्रेस ने उसके कार्यकर्ताओं को हथियारबंद लोगों द्वारा धमकी दिये जाने के बाद 19 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की थी। गत 26 अप्रैल को मतदान के दौरान धांधली, बूथ कैप्चरिंग, ईवीएम नष्ट करने की खबरें भी सामने आयी थीं।


Download Android App
Download iOS App



