Paris Olympics में हिस्सा लेंगे सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

Summary :

पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू सहित सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी ओलंपिक खेल क्वालीफिकेशन रैंकिंग के आधार पर चार वर्ग में पेरिस खेलों के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई किया। HIGHLIGHTS Paris Olympics में पीवी सिंधू ने किया क्वालीफाई सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी खेलेंगे Paris Olympics सिंधू 12वें स्थान पर रहीं जबकि प्रणय और लक्ष्य नौवें और 13वें स्थान पर रहे सिंधू और शीर्ष एकल पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बहुत पहले ही ओलंपिक में जगह पक्की कर ली थी और इसकी औपचारिकता सोमवार को पूरी हुई जो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा निर्धारित कट ऑफ तारीख थी।…

पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू सहित सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी ओलंपिक खेल क्वालीफिकेशन रैंकिंग के आधार पर चार वर्ग में पेरिस खेलों के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई किया।

HIGHLIGHTS

  • Paris Olympics में पीवी सिंधू ने किया क्वालीफाई
  • सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी खेलेंगे Paris Olympics
  • सिंधू 12वें स्थान पर रहीं जबकि प्रणय और लक्ष्य नौवें और 13वें स्थान पर रहे

सिंधू और शीर्ष एकल पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बहुत पहले ही ओलंपिक में जगह पक्की कर ली थी और इसकी औपचारिकता सोमवार को पूरी हुई जो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा निर्धारित कट ऑफ तारीख थी।
पात्रता नियमों के अनुसार कट ऑफ तारीख पर ओलंपिक खेल क्वालीफिकेशन रैंकिंग के आधार पर पुरुष और महिला एकल में शीर्ष 16 बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हैं।
पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत तथा कांस्य पदक विजेता सिंधू 12वें स्थान पर रहीं जबकि पुरुष एकल में प्रणय और लक्ष्य क्रमशः नौवें और 13वें स्थान पर रहे।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ओलंपिक क्वालीफिकेशन चक्र के अंत में तीसरे स्थान पर रही और बैडमिंटन में देश के लिए सर्वश्रेष्ठ पदक उम्मीदों में से एक के रूप में ओलंपिक में जाएगी।
महिला युगल में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन चक्र के अंत में 13वें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया।
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी हालांकि क्वालीफाई करने से चूक गई।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.