हाथी ने खेला क्रिकेट, लोगों ने कहा- ये विराट कोहली जैसा खेल रहा है

Summary :

सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे। जहां बैट पकड़कर हाथी क्रिकेट खेलते दिख रहा हैं।   Elephant Played Cricket: सोशल मीडिया हर दिन कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखकर हम सोचने लगते है कि ऐसा भी हो सकता है ? इसके साथ ही कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनमें लोग क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं, लेकिन शायद ही आपने जानवरों को क्रिकेट खेलते देखा होगा। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी…

सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे। जहां बैट पकड़कर हाथी क्रिकेट खेलते दिख रहा हैं।

 

Elephant Played Cricket: सोशल मीडिया हर दिन कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखकर हम सोचने लगते है कि ऐसा भी हो सकता है ? इसके साथ ही कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनमें लोग क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं, लेकिन शायद ही आपने जानवरों को क्रिकेट खेलते देखा होगा। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी बैट पकड़कर क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहा है।

हाथी का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी हाथी की तरफ गेंद फेकता है, और हाथी अपनी सूंड में फसी लकड़ी की मदद से शॉर्ट मारता है। वीडियो में हाथी बल्ला पकड़े हुए कुछ लोगों के बीच खड़ा है और उसके पीछे एक विकेट किपर भी दिखाई दें रहा है। साथ ही एक आदमी गेंदबाजी करते हुए गेंद को फेंकता है और हाथी एक खिलाड़ी की तरह शार्ट मरते नज़र आ रहा है। हाथी के आसपास कई सारे लोग फील्डिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Elephant playing cricket in kerala
byu/PRANAVVP94 inKerala

courtsey: इस वीडियो को r/Kerala नाम के यूजर ने reddit पर शेयर किया है

लोगों ने किए कमेंट

इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, साथ ही वीडियो पर अब तक हज़ारों कमेंट आए हैं। कैप्शन को देखकर ये कहा जा सकता है कि वीडियो केरल का है। लोग इस वीडियो को देखकर अपनी राय साझा कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- “यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बचा सकता है” वहीं एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- “एलीफेंट प्रीमियर लीग शुरू करने का समय आ गया है”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar