गुजरात महापंचायत में बोले PM मोदी, हमें ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए’

Summary :

विपक्ष चार राज्यों में हार की अभी समीक्षा भी नहीं कर पाया है लेकिन बीजेपी ने अगले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में रोडशो के साथ गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी का अभियान शुरू कर दिया है

विपक्ष चार राज्यों में हार की अभी समीक्षा भी नहीं कर पाया है लेकिन बीजेपी ने अगले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में रोडशो के साथ गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी का अभियान शुरू कर दिया है।10 मार्च को पांच राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजे आए। पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों- यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी सरकार बना रही है। एक तरफ जहां पार्टी की प्रदेश ईकाईयां अभी भी नतीजों का जश्न मनाने में जुटी हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में चुनाव तैयारियां शुरू कर चुके हैं। मोदी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं।
इस दौरैन पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही कहा कि ‘ग्राम स्वराज’ का सपना पूरा करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस व्यवस्था को दिशा देने का काम, उसे गति देने का काम आप सभी प्रतिनिधि कर रहे हैं, पंच-सरपंच कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा ग्रामीण विकास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात बापू और सरदार वल्लभभाई पटेल की धरती है। यहां हमेशा ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरत गांवों की बात होती है। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सुदृढ़ गांवों की बात करते थे। साथ ही कहा कि आजादी की जंग में जो सपने देखकर खुद को आहूत किया, अपनी जवानी खपा दी, उनके सपनों को साकार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने निर्वाचित ग्राम प्रतिनिधियों से प्राथमिक विद्यालयों के भव्य वर्षगांठ समारोह आयोजित करने के लिए कहा ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
 गुजरात में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करती
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करती हैं। 1.5 लाख से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर गुजरात के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा करें, इससे बड़ा कोई अवसर नहीं हो सकता है। लोकतंत्र की इससे बड़ी कोई ताकत नहीं हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान ग्राम प्रतिनिधियों से हर गांव में 75 पेड़ लगाने को कहा।
 हमारा सबसे बड़ा खर्च पानी पर- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी हमारे छोटे किसानों ने ये सुनिश्चित किया कि खाने की कोई कमी न हो। पीएम ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा खर्च पानी पर है। हम बांध बनाकर पानी बचा रहे हैं। हमने अपने गांव के चारों ओर एक बांध बनाने और पानी के प्रवाह को रोकने का फैसला किया। हम गांव में गांव का पानी के संकल्प को पूरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। पूरे गांव को एक साथ आना होगा। तय करना होगा कि आजादी के 75 साल में हम गांव में जगह तलाशें और वहां 75 पेड़ लगाएं। 75 किसानों ने इस साल से ऑर्गेनिक खेती शुरू करने का फैसला किया है।
पीएम मोदी ने गाड़ी में सवार रोड शो किया
उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब उसकी नजर गुजरात पर है। पांच राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे। पंचायत महासम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी ने गाड़ी में सवार रोड शो किया। एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड शो करीब 10 किलोमीटर दूर गांधीनगर में बीजेपी के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ पर समाप्त हुआ. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मोदी के साथ मौजूद थे।

Desk Team