उधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का ताँता लग गया। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन पर शुभकामना एवं आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री को आभार प्रकट करते हुए धामी ने कहा, ‘‘आपकी व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन व नेतृत्व में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड के विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिये दृढ़-संकल्पित हैं।’’
रविवार को प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले धामी ने प्रदेश की कमान ऐसे समय में संभाली है जब विधानसभा चुनावों में केवल कुछ माह का समय शेष है। उन्होंने तीरथ सिंह रावत का स्थान लिया है जिन्होंने प्रदेश में उपचुनाव नहीं हो पाने के संवैधानिक संकट के चलते शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।
आपकी व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन व नेतृत्व में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड राज्य को विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिये दृढ़-संकल्पित हैं।
आपका पुनः ह्रदय से आभार।— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 5, 2021


Download Android App
Download iOS App



