प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुलाकात कर राज्य से जुड़ अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मोदी से श्री चौहान की मुलाकात दिल्ली में दिन में लगभग चार बजे प्रस्तावित है। नए वर्ष में श्री चौहान की यह श्री मोदी से पहली ऐसी मुलाकात है, जिसमें वे‘वन टू वन’मिलेंगे। श्री चौहान राज्य के विकास कार्यों के अलावा समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे।
मध्यप्रदेश में हुए कामों से भी श्री मोदी को अवगत कराएंगे
सूत्रों के अनुसार श्री चौहान, उनकी श्री मोदी से पिछले वर्ष 30 सितंबर को हुयी मुलाकात के दौरान प्राप्त निर्देशों के पालन के संबंध में जानकारी देंगे। इसके अलावा वे हाल ही में दिसंबर माह में‘सीएम कांक्लेव’के दौरान हुए निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश में हुए कामों से भी श्री मोदी को अवगत कराएंगे।
बजट का प्रावधान करने के लिए श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त
श्री चौहान वित्त वर्ष 2022 23 के लिए केंद्रीय वार्षिक बजट में केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट का प्रावधान करने के लिए श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा श्री चौहान देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में शामिल उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों से श्री मोदी को अवगत कराएंगे।
राज्य के ओंकारेश्वर में बनने वाली‘‘स्टेच्यू ऑफ वननेस‘’से जुड़ परियोजना के बारे में भी श्री चौहान प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री श्री मोदी को‘राज्य के गांवों, कस्बों का एक दिन तय कर जन्मदिन मनाने’और‘वहां के विकास के लिए चर्चा’जैसे अभियान से भी अवगत कराएंगे। वहीं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और इस तरह की अन्य योजनाओं और अभियानों के बारे में भी श्री मोदी को बताया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



