सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- नासिक में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसे में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की घटना पर बुधवार को शोक जताया और घायलों के जल्द सेहतमंद होने की दुआ की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसे में कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की घटना पर बुधवार को शोक जताया और घायलों के जल्द सेहतमंद होने की दुआ की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
दुख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना करते हैं।’’ बता दे कि नासिक ज़िले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम 26 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

 अनुराग ठाकुर के बयान पर ओवैसी बोले- जगह बताइए जहां मुझे गोली मारेंगे, मैं आने को तैयार

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के ज़िले में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम में हुई दुर्घटना में 32 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की तेज़ रफ्तार में आ रही बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 26 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 

Desk Team