मुंबई की एक अदालत ने पीएमसी बैंक घोटाले मामले में सोमवार को हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राकेश कुमार वाधवन तथा उनके बेटे सारंग वाधावन और बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह की पुलिस हिरासत 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी।
सैकड़ों की संख्या में जमाकर्ता इस मामले को ‘सफेदपोश अपराध’ ठहराते हुए अदालत के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपना पैसे जल्द से जल्द वापस दिलाये जाने की मांग कर रहे हैं। पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को महानगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
मुंबई : अंधेरी के पेनिनसुला पार्क में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तीनों की हिरासत की मांग की। मजिस्ट्रेट एस . जी . शेख ने पुलिस की हिरासत अर्जी पर विचार करते हुए तीनों की हिरासत 16 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। पीएमसी बैंक में 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोप में वाधावन और उनके बेटे को तीन अक्टूबर और सिंह को पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



