देहरादून : रानीपोखरी थाना पुलिस ने रॉयल इनफील्ड से 2 पेटी (100 बोतल) देशी शराब जाफरान से तस्करी कर ले जाते हुए एक शराब तस्कर युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध वर्तमान में प्रचलित अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा आज रानीपोखरी से एक व्यक्ति को रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल से 2 पेटी (100 बोतल) देशी शराब जाफरान तस्करी कर देहरादून से ऋषिकेश ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया हैं। जब पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मार्कण्डे जायसवाल पुत्र उमेश जायसवाल निवासी मोतीपुरवाल पोस्ट घाटी जिला देवरिया उप्र हाल नई त्रिवेणी कॉलोनी ऋषिकेश देहरादून बताया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक कुन्दन राम, कांस्टेबल अनिरुद्ध, अनिल, विपिन शामिल थे। पुलिस का कहना है कि रानीपोखरी क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एवं शराब की तस्करी व बिक्री के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



