भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अगर भगवा पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी। शाह ने झारखंड के पलामू जिले में एक जनसभा में कहा, ”अगर आप नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे तो हम अनुच्छेद 370 हटा देंगे।”
शाह ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान पाकिस्तान के आतंकवादी समूह भारत को लगातार निशाना बनाते थे। उन्होंने कहा कि जवानों का सिर भी कलम कर दिया जाता था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”हम राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते। पाकिस्तान भारत से कश्मीर को अलग करना चाहता है। हम ऐसा होने नहीं देंगे। पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।”
हम आतंकियों के साथ ‘ईलू-ईलू’ नहीं कर सकते : अमित शाह
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की मांग वाली टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। शाह ने लोगों से पूछा, ”क्या एक देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए?” भाजपा ने राष्ट्र को मोदी दिया और तब से देश की सुरक्षा मजबूत हुई है।
शाह ने कहा, ”जब देश 26 फरवरी के बालाकोट हवाई हमले के बाद मिठाई बांटकर खुशी मना रहा था तब कांग्रेस एवं पाकिस्तान में मातम पसरा हुआ था।” उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रौदा के उस बयान को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि “कुछ लड़कों” ने गलती की थी और बम गिराए तथा बातचीत करने की वकालत की थी।


Download Android App
Download iOS App



