पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिका के लिए 27 फरवरी को मतदान, 8 मार्च को आएंगे नतीजे

Summary :

चुनाव आयोग ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव कराए जायेंगे। 8 मार्च को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव कराए जायेंगे। 8 मार्च को नतीजों की घोषणा की जाएगी। हालांकि, अधिसूचना में मतगणना की तारीख का जिक्र नहीं है।
राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘108 नगरपालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। मतगणना की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया आठ मार्च तक संपन्न हो जाएगी।’’ चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्त पालन किया जाएगा।

कमल हासन ने अपनी राजनीतिक पार्टी एमएनएम के लिए मांगा चंदा, नगर निगम चुनाव में उतारे है उम्मीदवार

यह चुनाव अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, बीरभूम जिले की 108 नगरपालिकाओं में होंगे।

Desk Team