बीजेपी के उज्जैन संभाग के संगठन सचिव प्रदीप जोशी को एक स्थानीय व्यक्ति के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ‘‘चैट संदेशों’’ का आदान-प्रदान करने के कारण पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है। गौरतलब है कि 55 वर्षीय जोशी और एक स्थानीय व्यक्ति (25) के बीच आपत्तिजनक ‘‘चैट संदेश’’ की तस्वीरें गत दो दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
कुछ लोगों ने इन संदेशों को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय भोपाल भी भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना पर संज्ञान लेते हुए पार्टी ने प्रदीप जोशी को उनके पद से हटा दिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है। हालांकि प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि जोशी के खिलाफ किसी भी कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं है।
जबलपुर से लोकसभा सांसद और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह से बार-बार प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं किया जा सका। प्रदीप जोशी भी इस मामले में टिप्पणी करने के लिये उपलब्ध नहीं हो सके।


Download Android App
Download iOS App



