मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिपण्णी करने के बाद पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत हिंदुओं का है और यहां सनातन धर्म रहेगा।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। उनका साम्यवादी इतिहास है… जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा वह मारा गया, किसी और (नुपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा।
सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी वागी हैं।
जय सनातन, जय हिंदुत्व…— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) June 9, 2022
इस बयान से पहले उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि “सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व…” उन्होंने कहा कि मुसलमानों को असलियत बताने पर इतनी तकलीफ क्यों होती है? मैं शायद इस बात से बदनाम हूं कि मैं सत्य बोलती हूं, चाहे कुछ भी हो। यह भी एक सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी) शिव मंदिर था, है और रहेगा। उसको फव्वारा कहना हमारे हिंदू मानदंड, हमारे हिंदू देवी-देवता, सनातन के मूल पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे।
विवादित टिप्पणी के बाद निलंबित की गईं नूपुर शर्मा
बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर देश में काफी विवाद हुआ। इतना ही नहीं मुस्लिम देशों ने नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



