ओडिशा के विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह पिछले 20 साल से कांग्रेस में थे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बेहरा की मौजूदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा में बदलाव लाने में भाजपा की मदद करेगी। शनिवार को कांग्रेस छोड़ने वाले ओडिशा के विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा कटक के सालेपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बेहरा ने भाजपा के संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी में शामिल होते हुए कहा, ”मुझे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और मेरे क्षेत्र के युवा सर्जिकल स्ट्राइक करने के सरकार के फैसले से काफी प्रभावित हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राज्य नेतृत्व उन्हें नजरअंदाज कर रहा था और इसकी वजह से ही उन्होंने पार्टी छोड़ी। धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा में बेहरा का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा ओडिशा में बदलाव लाने में बेहरा की उपस्थिति से मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App




