गन्नौर : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में नकल धड़ल्ले से चल रही है। शनिवार को बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान केंद्रो में अनियमिता मिलने पर दो सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई। शहर राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाहरी हस्तक्षेप व नकल करवाने के चलते परीक्षा केंद्र दोनों ही रद्द कर दिए हैं।
वहीं कैलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र के अंदर फैली अव्यवस्था की वजह से परीक्षा रद्द कर दी। भिवानी बोर्ड चेयरमैन डॉण् जगबीर सिंह ने स्वयं केंद्रो का निरीक्षण किया। चेयरमैन दोपहर करीब डेढ बजे कैलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। जब उन्होंने केंद्र की कक्षाओं का निरीक्षण किया तो उन्हें पाया कि परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र के सभी चार सेटों की नकल पहुंची हुई है।
स्कूल में इस तरह का माहौल देख उन्होंने तुरंत 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया। इसके उपरांत चेयरमैन जगबीर शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे जहां उन्हें बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। स्कूल में निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल में निर्माण कार्य करवा रहा ठेकेदार संदिग्ध लगा।
जब उन्होंने ठेकेदार की जांच की तो उसकी जेब से नकल मिली। जिस वजह से चेयरमैन ने ठेकेदार को पुलिस को हवाले कर दिया और राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही परीक्षा को भी रद्द कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



