भाजपा का खुट्टा पाड़ने के लिए गठबंधन जरूरी : नवीन

Summary :

नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में जो मोदी वादे करके गये थे उनमे से भाजपा एक भी वादा पूरा नही कर पाई। हरियाणा में सिर्फ जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है।

रोहतक : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में जो मोदी वादे करके गये थे उनमे से भाजपा एक भी वादा पूरा नही कर पाई। हरियाणा में सिर्फ जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। खट्टर सरकार ने काम नही काण्ड किये है, जिस तरह से आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके लिए जरूरी है कि देश को मोदी व शाह की जोडी से बचाया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए भाजपा हानिकारक है और सरकार का खुट्टा पाडने के लिए गठबंधन जरूरी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी व बूथ स्तर तक संगठन मजबूती के लिए दिशा-निर्देश दिए।

नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर हरियाणा में चुनाव लडेगी न कि भाजपा की तरह धर्म व जाति के नाम पर। उन्होंने कहा कि आज देश सर्वोपरी है। देश व समाज को बचाने के लिए जरूरी है कि प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड कर फेंका जाए। जो सरकार सेना की शहादत पर राजनीति कर सकती ऐसी सरकार चुनाव जितने के लिए कुछ भी कर सकती है।

देश की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वालों को भाजपा जबाव देने में सक्षम : खट्टर

(मनमोहन कथूरिया)

Desk Team