राष्ट्रपति कोविंद ने कोलकाता में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख प्रकट किया

Summary :

कोलकाता में एक इमारत में लगी आग की घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया।

कोलकाता में एक इमारत में लगी आग की घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया।  उन्होंने मंगलवार को कहा कि इस त्रासदी से उन्हें जो पीड़ा हुई है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। कोविंद ने ट्वीट किया, “कोलकाता में एक इमारत में लगी आग की घटना से जो पीड़ा हुई उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। मृतकों के दुखी परिजन के प्रति गहरी संवदेना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” 

कोलकाता में एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई थी जिसमें पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे के मंडलीय कार्यालय स्थित हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि हादसे में दो और लोगों की मौत का अंदेशा है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने आग लगने का कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। 

Desk Team