सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण हरदम सुर्खियों में छाई रहती है। कंगना अक्सर अपनी तमाम पोस्ट के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसके अलावा बहुत बार ऐसा भी हुआ है जब कंगना अपने बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है जब कंगना किसी का निशाना बन गई है।

हाल ही में कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद से वो ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। दरअसल एक फेमस टेलीविजन अभिनेत्री ने उनपर ताना मारा है और कहा कि क्या कोविड-19 के सख्त नियम इनके लिए लागू नहीं होते हैं।

कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर बिना मास्क लगाए देखा गया है। इतना ही नहीं वो पैपराजी के कैमरे में कैद हुई थीं जिसमें उन्होंने जमकर पोज भी दिए हैं। कंगना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने कंगना को निशाने पर ले लिया और वह कहती हैं कि इन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना है।

एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रही है और इस वायरस से बचाव के लिए सख्त नियमों का पालन कर रही है तो इसपर किश्वर का कहना है यह महिला कभी कैसे मास्क क्यों नहीं पहनती है और हर जगह बिना मास्क के ही घूमती दिखाई देती है। वहीं अब किश्वर की बातों का कई लोगों ने समर्थन करते हुए कंगना से मास्क को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

सोशल मीडिया की जनता ने पूछे ये सवाल
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो कंगना से यह तक पूछ लिया कि क्या कोरोना गाइडलाइंस केवल आम जनता के लिए है। वहीं एक यूजर का कहना है कि जुहू में बिना मास्क लगाए मुझसे फाइन लिया गया था,इन्हें कोई कुछ क्यों नहीं कहता।



तस्वीरों में कंगना रनौत फ्लोरल साड़ी पहने नजर आ रही हैं,जिसमें वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। यूं तो कंगना का ये लुक जमकर वायरल भी हो रहा है,लेकिन दूसरी और वो खूब ट्रोल भी हो रही हैं।

बता दें,हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सेाशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान किश्वर और उनके पति सुयश राय ने एक तस्वीर शेयर की थी,जिसमें अभिनेत्री का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। वहीं दोनों की इस पोस्ट पर उनके प्रशसंको ने पसंद तो किया ही साथ ही उन्हें आने वाले बेबी के लिए शुभकामनाएं भी दी।


Download Android App
Download iOS App



