प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के नगरकुरनूल में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रूपये मुआवजे की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘तेलंगाना के नगरकुरनूल में एक हादसे में अपने प्रियजनों को गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
पीएमओ ने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
ज्ञात हो कि तेलंगाना के नगरकुरनूल के निकट हैदराबाद-श्रीशैलम राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कार आमने-सामने टकरा गयीं, जिससे घटनास्थल पर ही आठ यात्रियों की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



